फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Neha sprint , Asif topper

फर्राटा दौड़ में नेहा, आसिफ अव्वल

Sun, 07 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 07 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Neha sprint , Asif topper

तालग्राम विकास खंड के परिषदीय स्कूलों के

विज्ञापन
बालक-बालिकाओं की हुई खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

एसईएन इंटर कालेज के खेल मैदान पर ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक वर्ग में पनगवां की नेहा, गुरसहायगंज के आसिफ, 200 मीटर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा शीतल, सरायप्रयाग के अनुराग, 400 मीटर में अदमापुर की रोष्टी व रौतामऊ के छात्र अनमोल पहले स्थान पर रहे।

प्राथमिक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में सिमरापार स्कूल की छात्रा सुनीति, बालक में तालग्राम के विक्रम, 100 मीटर दौड़ बालिकाओं में सिमरापार की सुनीति, तालग्राम के विक्रम, 200 मीटर में तालग्राम की सारिका, सिमरापुर के सुमित अव्वल रहे। लंबी कूद में उच्च प्राथमिक वर्ग में पनगवां की नेहा प्रथम व अदमापुर की रोष्टी द्वितीय, बालक वर्ग में महोना के करन प्रथम व रौतामई के अनमोल द्वितीय रहे।

प्राथमिक में तालग्राम की साक्षी प्रथम, सिमरापार की जान्हवी द्वितीय, बालक में महोना के क्षितिज व अंकित द्वितीय रहे। प्राथमिक कबड्डी बालिका वर्ग में तालग्राम की बालिकाएं प्रथम व महोना की बालिकाएं दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में तालग्राम के बालक प्रथम व सिमरापार के बालक कबड्डी प्रतियोगिता में द्वितीय रहे।

उच्च प्राथमिक स्तर की कबड्डी में कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की बालिकाएं प्रथम व पनगवां की बालिकाएं द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में सराय प्रयाग के छात्र प्रथम व महोना के छात्र द्वितीय रहे। इस दौरान बीईओ नीलम वर्मा, वार्डन रागिनी गौतम, दिलीप यादव, रवि त्रिपाठी, राजेंद्र पटेल, बालकृष्ण सविता, कबीर अहमद, मोहब्बत अली, सरोजनी दुबे, पूनम मिश्रा, नवीन मिश्रा, पीटीआई दिनेश आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed