{"_id":"6767054d6d1428b658046f4b","slug":"neelu-yadavs-childhood-play-school-also-attached-kannauj-news-c-214-1-knj1006-122960-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नीलू यादव का बचपन प्ले स्कूल भी कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नीलू यादव का बचपन प्ले स्कूल भी कुर्क
विज्ञापन
तिर्वा कन्नौज। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के छोटे भाई नीलू यादव का बचपन प्ले स्कूल भी कुर्क कर दिया गया। प्रशासन ने नोटिस चस्पा करने के बाद बीएसए संदीप कुमार को प्रशासक नियुक्त कर दिया। लोक निर्माण विभाग ने इस स्कूल कीमत 5.50 करोड़ रुपये आंकी है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के चंदन होटल पर कुर्की की कार्रवाई से पहले एसडीएम अशोक कुमार व तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह ने नीलू यादव के बचपन प्ले स्कूल को भी कुर्क किया। तहसीलदार के मुताबिक तिर्वा क्षेत्र में बरुआहार गांव में वर्ष 2015 में नीलू यादव ने जमीन खरीदकर बचपन प्ले स्कूल बनवाया था। गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी संपत्तियों का आंकलन लोक निर्माण विभाग से कराया तो इस स्कूल की कीमत 5.50 करोड़ रुपये आंकी गई है। स्कूल संचालित होने के कारण उसे सील नहीं किया गया है। बच्चों की पढ़ाई अनवरत रूप से जारी रहेगी।
चंदन होटल के बाहर तमाशबीन रहे लोग
दोपहर बाद प्रशासनिक अमला जब चंदन होटल पर पहुंचा तो वहां ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराई गई। सीओ सिटी कमलेश कुमार की अगुवाई में सदर कोतवाल कपिल दुबे ने प्रशासन का नोटिस पढ़कर सुनाया और इसके बाद होटल के बाहर एक बोर्ड लगा दिया गया। इस पर गैंगस्टर के मुकदमे से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है। साथ ही यह भी हिदायत दी गई है कि यदि कोई इस संपत्ति के साथ छेड़छाड़ करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पुलिस रही तैनात
चंदन होटल राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 234 पर स्थित है। कार्रवाई के दौरान वहां प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की कई गाड़ियां पहुंच गईं। होटल के आसपास दायरे में करीब 200 मीटर तक पुलिस तैनात रही।