फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nawab Singh and Neelu will be charged with gangsterism, property will be confiscated

Kannauj News: नवाब सिंह और नीलू पर लगेगा गैंगस्टर, जब्त होगी संपत्ति

Sun, 22 Sep 2024 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Nawab Singh and Neelu will be charged with gangsterism, property will be confiscated
कन्नौज। किशोरी दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव और उसके छोटे भाई नीलू यादव पर पहले से दर्ज मुकदमों के आधार पर जल्द ही गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी का अनुमोदन मिलते ही संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू होगा। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास निकाल कर गैंगचार्ट तैयार किया गया है। उसे अनुमोदन के लिए डीएम के पास भेजा गया है।
विज्ञापन


दुष्कर्म के मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव, सह आरोपी नीलू यादव और पीड़िता की बुआ के खिलाफ पुलिस ने 450 पन्नों का आरोप पत्र तैयार कर न्यायालय में दाखिल कर दिया है। शासकीय अधिवक्ता के मुताबिक विवेचक सदर कोतवाल कपिल दुबे द्वारा कोर्ट में प्रस्तुत किए गए आरोप पत्र का प्रसंज्ञान लेते हुए पॉक्सो कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 सितंबर निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन

इसके बाद मुकदमे का ट्रायल शुरू हो जाएगा। वहीं, एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपी नवाब सिंह यादव और नीलू यादव पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इन्हीं मुकदमों के आधार पर गैंगचार्ट तैयार कर उसे अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल के पास भेज दिया गया है। डीएम से अनुमोदन प्राप्त होते ही गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
जब्त की जाएगी संपत्ति
एसपी ने बताया कि दुष्कर्म कांड के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। इसके बाद संपत्ति जब्तीकरण की तैयारी भी की जा रही है। दोनों की संपत्ति की जांच में मिली गड़बड़ियों को आधार बनाकर उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। गैंगस्टर के साथ ही यह कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

इनसेट
नवाब पर 16 व नीलू पर 13 मुकदमे
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर 16 संगीन मुकदमे दर्ज हैं तो नीलू यादव पर 13 मुकदमे हैं। इन्हीं मुकदमों को आधार बनाकर गैंगचार्ट तैयार किया गया है। एसपी ने बताया कि पीड़िता की बुआ पर भी एक मुकदमा दर्ज है, इसलिए उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई नहीं बनती है। इस मामले में षड़यंत्र में शामिल होने के तहत उसे सह आरोपी बनाया गया है। कोर्ट में सशक्त पैरवी की जाएगी।

इनसेट
जेल से बाहर नहीं आ सका नीलू
नीलू यादव जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आ सका है। साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोपी को पॉक्सो कोर्ट ने जमानत दे दी थी, लेकिन जानलेवा हमले के एक अन्माय मले में वांछित होने के कारण वह जेल से बाहर नहीं आ सका।


कोट
नवाब सिंह यादव और सह आरोपी नीलू यादव का आपराधिक इतिहास निकालकर गैंगचार्ट तैयार कर लिया गया है। इसे अनुमोदन के लिए डीएम के पास भेजा गया है। अनुमोदन मिलते ही गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
- अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed