फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   naveen mandee samiti ka pyaaj kauntar band

नवीन मंडी समिति का प्याज काउंटर बंद

Thu, 14 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
naveen mandee samiti ka pyaaj kauntar band
कन्नौज। मंडी समिति में खोला गया प्याज बिक्री का काउंटर बंद है। आम नागरिकों को 85 से 100 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडी समिति के अधिकारियों ने कन्नौज व तिर्वा के अलावा छिबरामऊ के जिम्मेदारों को निर्देश दिए थे कि वह किसानों के पास से 30 से 32 रुपये प्रति किलो की दर से थोक में प्याज खरीदकर मंडी में काउंटर लगाकर बिक्री करें। समिति के कर्मचारियों ने आदेश का केवल पांच दिन ही पालन किया। किसानों से दो-दो पैकेट प्याज खरीदकर मंडी समिति में काउंटर लगाकर बिक्री किया गया। जानकारी के अभाव में बाहरी लोग प्याज लेने नहीं पहुंचे। मंडी समिति में रहने वाले लोग ही प्याज लेते रहे।
पांच दिन बाद प्याज की बिक्री बंद कर दी गई। मंडी के काउंटर पर प्रतिदिन एक क्विंटल प्याज की बिक्री हो रही थी। मंडी में काउंटर लगने पर प्याज के भाव 60 से 70 रुपये प्रति किलो पर आ गए थे। अब फिर प्याज के भाव आसमान छूने लगे हैं। खुले बाजार में प्याज 85 रुपये से 100 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

बजरिया में प्याज लेकर आने-वाले किसानों से थोक व्यापारी 50 से 55 किलो वजन की कट्टी खरीदकर अधिक दाम में बिक्री कर रहे हैं। मंडी समिति भी बजरिया से प्याज की कट्टी खरीदकर लोगों को 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक्री कर रही थी। मंडी समिति के निरीक्षक व प्रभारी सचिव कृ ष्ण मुरारी राठौर का कहना है कि लोग मंडी में प्याज खरीदने नहीं आ रहे थे। इससे काउंटर को बंद कर दिया गया। अगर आवश्यकता पड़ी तो दोबारा काउंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed