फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   naukaree lagavaane ke naam par mahilaon se 2.10 laakh kee thagee

नौकरी लगवाने के नाम पर महिलाओं से 2.10 लाख की ठगी

Sat, 26 Dec 2020 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
naukaree lagavaane ke naam par mahilaon se 2.10 laakh kee thagee
कन्नौज। पिता-पुत्र ने आटी गांव में तीन महिलाओं से नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2.10 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर महिलाओं ने रुपये मांगे तो जान से मरने की धमकी दी। पीड़िता ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के आटी गांव निवासी सीमा ने बताया कि मानीमऊ क्षेत्र के दंदौरा गांव निवासी राजेश ठाकुर और इनके बेटे प्रबल प्रताप सिंह ने ग्रामीण महिला स्वास्थ्य मिशन में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बदले उससे, सहेली नेहा और राना देवी से 2.10 लाख रुपये ले लिए। उसने कई बार रुपये मांगे। राजेश ठाकुर और प्रबल प्रताप सिंह ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। छह दिसंबर को नेहा और रानी के साथ दंदौरा गंाव में राजेश ठाकुर और प्रबल प्रताप सिंह के घर रुपये मांगने गईं तो राजेश ठाकुर और प्रबल प्रताप सिंह गालीगलौज करने लगे। रुपये देने से मना कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने शुक्रवार को सदर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल विकास राय ने बताया कि मामले की जांच एसआई को सौंपी गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed