{"_id":"5dbc7bec8ebc3e93c12624ba","slug":"naukaree-dilaane-ke-naam-par-laakhon-kee-thagee-kannauj-news-knp5231563152","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
कन्नौज। नौकरी के नाम पर शातिर जालसाज ने बेरोजगारों से लाखों की ठगी कर ली। इसके बाद सभी लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। ठगी की जानकारी के बाद आरोपी ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर के बुधवारी मोहल्ला निवासी सुशील पांडेय ने सेक्टर 12 नोएडा निवासी अमित चावला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि कुछ दिन पूर्व अमित चावला ने बेटे गोविंद पांडेय, प्रदीप शुक्ला, प्रियम निवासी सरायमीरा को गृह मंत्रालय नई दिल्ली में लिपिक के पद पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उससे 3.97 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बाद सभी लोगों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर पकड़ा दिया। गृह मंत्रालय में जाने के बाद इन्हें ठगी का अहसास हुआ। रुपये मांगने पर आरोपी ने सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दी।
सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।