फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   National Gokul Mission will increase milk production capacity

राष्ट्रीय गोकुल मिशन से बढ़ेगी दुग्ध उत्पादन की क्षमता

Sat, 08 Feb 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
National Gokul Mission will increase milk production capacity
कन्नौज। पशु पालन विभाग राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत गायों की नस्ल सुधारने के साथ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर काम करेगा। योजना के तहत 300 गांवों को चिह्नित किया गया है। इन गांवों में दुधारू गोवंशों में बेहतर सीमन का प्रयोग किया जाएगा। यह बिल्कुल मुफ्त होगा। इससे गोवंश दोगुना दूध देंगे। पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

इस योजना के माध्यम से पशु विभाग अच्छे सीमन से कृत्रिम गर्भाधान कर पशुपालकों को अच्छी नस्ल के पशु उपलब्ध कराएगा। जिले के आठ ब्लाकों में गोवंशों की नस्ल सुधारने के लिए 300 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। प्रत्येक गांव में 200 दुधारू पशुओं की नस्ल सुधारने का लक्ष्य दिया गया है। कृत्रिम गर्भाधान में बेहतर सीमन का प्रयोग होगा। इससे वर्तमान में 10 लीटर दूध दे रही गाय से जन्मी बछिया 20 लीटर दूध देने में समर्थ होगी। पशुपालक योजना के माध्यम से नि:शुल्क गर्भाधान कराकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। गर्भाधान से होने वाले पशुओं की टैगिंग कराई जाएगी। पूरी देखभाल पशु पालन विभाग करेगा। पशु विभाग की टीम घर पहुंचकर गोवंशों का कृत्रिम गर्भाधान करेगी।
विज्ञापन

सबसे अधिक उमर्दा ब्लाक के गांव हुए चयनित
राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 300 गांवों का चयन किया गया है। इनमें सबसे अधिक उमर्दा ब्लाक के 80 गांवों का चयन किया गया है। सबसे कम गुगरापुर ब्लाक के दो गांव शामिल हैं। एक गांव में 200 गोवंशों की नस्ल सुधारने पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य रूप से इन गांवों को किया गया शामिल
राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत सभी राजस्व गांवों को सम्मलित किया गया है। मुख्य रूप से उदैतापुर, मुरैया बुजुर्ग, चौराचांदपुर, सलेमपुर ताराबांगर, जलालपुर पंचमा, भवानीपुर प्रताप, मतौली, नदसिया, जलालाबाद, चांदपुर, माछा, भदौसी, भुन्ना, बेहटा, पाला, हंसापुर, कटरा बहसार, तिलसरा, औसेर, सिमरिया, खैरनगर, खुर्दापुर, उमरन, खामा, रूरा, मलगावां, सांडा, उमर्दा, कुढ़िना, सुरसी, बड़नपुर बीरहार, गूरा, फुलवारी, बस्ता, बलनापुर, सिकरौरी अलमापुर, करीमनगर, हुसेननगर, बिहारीपुर, कंसुआ, बैसपुर, सकतपुर, चपुन्ना, पूराराय, कलसान, लाख, बरियामऊ, नादेमऊ आदि गांव चयनित किए गए हैं।

राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना पशुपालकों के लिए वरदान साबित होगी। योजना के तहत बेहतर सीमन का प्रयोग कर पशुपालकों की आय बढ़ाई जाएगी। 300 गांवों को चयनित किया गया है। इन गांवों में काम शुरू कर दिया गया है।
-डॉ. अनिल कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed