{"_id":"5ea1d7b38ebc3e90a65411aa","slug":"narsing-hom-aur-kleenik-mein-jald-shuroo-hogee-opeedee-kannauj-news-knp556709059","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम और क्लीनिक में जल्द शुरू होगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम और क्लीनिक में जल्द शुरू होगी ओपीडी
विज्ञापन
कन्नौज। नर्सिंग होम और क्लीनिक में जल्द ओपीडी शुरू होगी। मरीजों को दिक्कतों के चलते शासन ने संचालकों और चिकित्सकों को छूट देने का फैसला लिया है। इसके लिए संचालक और चिकित्सकों को ऑनलाइन कोरोना मैनेजमेंट का प्रशिक्षण लेना होगा। सीएमओ कार्यालय से सभी नर्सिंग होम संचालकों और निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों को इस बाबत पत्र जारी किया जाएगा। पत्र में प्रशिक्षण की तिथि और समय की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण लेने वाले ही ओपीडी कर सकेंगे।
जिले में लगभग 45 नर्सिंगहोम और 250 क्लीनिक हैं। लॉकडाउन से नर्सिंग होम और क्लीनिक में ओपीडी बंद है। इससे पहले से उपचार करा रहे लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा रहा है। शासन ने नर्सिंग होम और क्लीनिक में ओपीडी शुरू कराने का फैसला लिया है। नर्सिंग होम के संचालक और चिकित्सक को कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए कोरोना मैनेजमेंट का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशिक्षण के बिना नर्सिंगहोम और क्लीनिक ओपीडी नहीं चला सकेंगे। इन्हें जूम एप पर तीन दिन ऑनलाइन प्रशिक्षण लेना होगा। मुख्य सचिव ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। तीन दिन प्रशिक्षण न लेने वाले निजी अस्पतालों में ओपीडी नहीं चलेगी। निरीक्षण के दौरान कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि निजी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं चलाने की छूट उन्हें ही दी जाएगी जो कोरोना मैनेजमेंट का प्रशिक्षण लेंगे।