फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nakalee jevar bechakar thagee karane vaale do daboche

नकली जेवर बेचकर ठगी करने वाले दो दबोचे

Thu, 29 Oct 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
nakalee jevar bechakar thagee karane vaale do daboche
पुलिस की गिरफ्त में ठगी के आरोपी लालाराम और अर्जुन सोलंकी। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। जिले के लोगों को नकली जेवर बेचकर ठगी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से नकली जेवर बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ग्यारह अक्तूबर को गुरसहायगंज कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर निवासी गोपाल दीक्षित के पास दो युवक पहुंचे थे। करीब चार तोला वजन की एक चेन एक लाख 20 हजार में बेच दी थी। उन्होंने सराफा कारोबारियों को चेन दिखाई तो उसके नकली होने की बात सामने आई। इसके बाद गोपाल दीक्षित ने कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत से शिकायत की। बुधवार रात रामगंज तिराहे से पुलिस ने लालाराम उर्फ लालू पुत्र रामलाल (निवासी नई बस्ती शिवपुरम, टीपी नगर, मेरठ) और अर्जुन सोलंकी पुत्र बाबूराम (निवासी इंदिरा कालोनी, बागपत रोड टीपी नगर, मेरठ) को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के पास से करीब सात सौ ग्राम नकली जेवर बरामद किए। पूछताछ के बाद दोनों ने गुनाह स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने गोपाल दीक्षित की तहरीर पर लालाराम और अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी जिले में नकली जेवर बेचकर लोगों से ठगी करते थे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed