{"_id":"5dab5f518ebc3e015b67bbf7","slug":"nahin-tham-raha-dengoo-ka-prakop-do-logon-mein-aur-mile-lakshan-kannauj-news-knp5208151169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, दो लोगों में और मिले लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, दो लोगों में और मिले लक्षण
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में डेंगू के दो मामले प्रकाश में आए हैं। इनके एलाइजा टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक युवक को उपचार के लिए परिजन लखनऊ के निजी अस्पताल में ले गए हैं। एक बच्चे का नगर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
क्षेत्र के ग्राम पटकुलिया निवासी सत्यवीर का छह वर्षीय बेटा पंकज पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा है। परिजनों ने उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसका एलाइजा टेस्ट कराया। इसमें एनएस वन वायरस की पुष्टि हुई। पंकज का इलाज किया जा रहा है।
प्रेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम माधौनगर निवासी विनोद कुमार सैनी पुत्र बृजनंदन लाल पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित है। उनका उपचार प्रेमपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। चिकित्सक ने एलाइजा टेस्ट कराया तो उसमें एनएस वन वायरस की पुष्टि हुई। परिजन उसे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं हुई है। टीम भेजकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।