फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nahin milee embulens, thiliya par mareej ko lekar pahunche teemaaradaar

नहीं मिली एंबुलेंस, ठिलिया पर मरीज को लेकर पहुंचे तीमारदार

Tue, 16 Jul 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
nahin milee embulens, thiliya par mareej ko lekar pahunche teemaaradaar
कन्नौज। जिला अस्पताल में सीएमएस के तमाम प्रयासों के बावजूद हालात सुधर नहीं रहे हैं। सोमवार को डायरिया से पीड़ित महिला एंबुलेंस के लिए करीब आधा घंटे तक इंतजार करती रही। एंबुलेंस के न पहुंचने पर परिजन महिला को ठिलिया से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों के लिए स्ट्रेचर, व्हील चेयर रखवाई गई हैं। वार्ड ब्याय की गैर मौजूदगी में साथ आने वाले तीमारदार मरीज को चिकित्सकों के पास पैदल लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन

नसरापुर निवासी विद्यावती पत्नी कुरई पिछले दो दिनों से डायरिया से पीड़ित थीं। सोमवार को तबीयत अधिक खराब होने पर एंबुलेंस को फोन किया गया। काफी देर इंतजार के बाद एंबुलेंस नहीं आई तो ठिलिया से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विद्यावती की हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन

इसके अलावा दो अन्य मरीज भी डायरिया से पीड़ित थे। इनका उपचार किया गया। तबीयत बिगड़ने पर एक महिला को परिवार के सदस्य अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में पहुंचने वाले रोगियों के लिए इमरजेंसी गेट, ओपीडी गेट पर स्ट्रेचर, व्हील चेयर रखवाई गई हैं। दोनों गेट पर वार्ड ब्याय की ड्यूटी मरीजों को चिकित्सकों के पास ले जाने के लिए लगाई गई है। वार्ड ब्वाय गायब रहते हैं। सीएमएस यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले वार्ड ब्याय के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए किया हंगामा
जिला चिकित्सालय में मरीजों का काफी देर तक इंतजार के बाद भी अल्ट्रासाउंड नहीं कि या गया। इस पर यह हंगामा करने लगे। हालांकि कुछ मरीज पहले अल्ट्रासाउंड कराए जाने के लिए हंगामा कर रहे थे। रेडियोलॉजिस्ट डॉ.संजय सैनी ने बताया कि स्टाफ की कमी है। इस कारण कुछ वक्त लगता है। अधिकतर मरीज जल्दबाजी करते हैं। इससे यह हंगामा कर रहे थे।

सोमवार को खुली ओपीडी, करीब 800 मरीज पहुंचे
उमस भरी गर्मी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में इंफेक्शन के चलते मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को ओपीडी में करीब 800 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों से परामर्श लेकर दवाएं लीं। डायरिया, वायरल बुखार सहित अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों को भर्ती कराया गया। 100 से अधिक लोगों ने ब्लड की जांच कराई। तीन से चार मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिले हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.सुरेश यादव ने कहा कि उमस भरी गर्मी के कारण रोगियों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों को सलाह दी गई है कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। अपने घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें। जलभराव के कारण कई तरह की बीमारियां फैलती हैं। बाजार की खुली चीजों का सेवन न करें। यह बरसात के दिनों में हानिकारक साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed