फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nahin mila yoopeeda se aadesh, khulee rahee nagad lain

नहीं मिला यूपीडा से आदेश, खुली रही नगद लाइन

Tue, 16 Feb 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
nahin mila yoopeeda se aadesh, khulee rahee nagad lain
रुपये देकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जाता कार चालक। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा/तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) से आदेश न मिलने से मंगलवार को नगद लाइन खुली रही। पहले की तरह शुल्क देकर वाहनों का आवागमन होता रहा। टोलकर्मियों ने चालकों को फास्टैग के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को टोल पर समय खराब न करना पड़े, इसके लिए सोमवार से फास्टैग अनिवार्य करने के लिए कहा गया था। फास्टैग न होने पर दोगुना चार्ज देने की बात थी। इससे चालक असमंजस में रहे। मंगलवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया, तिर्वा, तालग्राम और सौरिख टोला प्लाजा पर अनिवार्य फास्टैग का पालन होता दिखाई नहीं दिया। रोजाना की तरह वाहन चालकों ने टोलकर्मी को रुपये दिए। यह पर्ची लेकर रवाना होते गए। तिर्वा टोल प्लाजा मैनेजर पवन सिंह ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों के लिए फास्टैग की अनिवार्यता का आदेश नहीं आया। वाहनों में फास्टैग अनिवार्य के आदेश के बाद बिना फास्टैग लगे वाहनों को चढ़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं तालग्राम टोला प्लाजा मैनेजर अरुण प्रांजल ने बताया कि यूपीडा से मिले निर्देशों के तहत टोल टैक्स वसूला जा रहा है। फास्टैग की अनिवार्यता का आदेश आने पर पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed