{"_id":"c0d707caac5611547148d11bd62db51b","slug":"nagar-panchayat-panchayat-area-after-capture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत के बाद क्षेत्र पंचायत में भी कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत के बाद क्षेत्र पंचायत में भी कब्जा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
सौरिख की नीलम यादव ने नगर पंचायत के बाद अब क्षेत्र
विज्ञापन
पंचायत पर भी कब्जा जमा लिया है। रविवार को उन्होंने सौरिख ब्लाक प्रमुख के
चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर नया इतिहास रच दिया है। इससे पहले उनकी
जेठानी ब्लाक प्रमुख थी और उनके पति वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं।
विकास खंड सौरिख की ग्राम पंचायत वीरपुर के वार्ड संख्या 44 से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद नीलम यादव ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए किस्मत अजमाई। उन्होंने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। रविवार को संपन्न हुए चुनाव में उनका मुकाबला प्रिया राजपूत से आमने-सामने का था, पर मतदान के बाद चुनाव परिणाम एकतरफा आया।
दोपहर तीन बजे के बाद विकास खंड मुख्यालय पर कराई गई मतगणना में 82 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 81 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नीलम को 78 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी प्रिया को सिर्फ तीन वोट ही हासिल हो सके। ज्ञात हो कि नीलम यादव ब्लाक प्रमुख बनने से पूर्व नगर पंचायत सौरिख की 10 साल चेयरमैन भी रहीं हैं।
उन्होंने वर्ष 2000 से 2010 तक लगातार दो बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीत कर इतिहास रचा था। ब्लाक प्रमुख पद पर इससे पहले उनकी जेठानी कुसुम यादव थी। वर्तमान में उनके पति रणवीर सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य हैं। नवनिर्वाचित नीलम यादव का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्र का चौमुखी विकास और शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वयन कराना और पात्रों को वाजिब हक दिलाने के साथ लाभान्वित कराना उनका उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि जब वह नगर पंचायत की अध्यक्ष थी, तक भी उन्होंने पूरे नगर का चौतरफा विकास कराया था। सौरिख की ब्लाक प्रमुख चुनी गई नीलम यादव पढ़ी लिखी हैं। उनके पति जिला पंचायत सदस्य रणवीर सिंह यादव ने बताया कि नीलम के पास एम फिल, पीएचडी, एलएलबी के अलावा एमए, एमएड की भी डिग्री है।