{"_id":"60da0ae18ebc3e9eb00d99f3","slug":"nagar-panchaayat-kaaryaalay-se-das-laakh-ka-saamaan-choree-kannauj-news-knp6369522147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत कार्यालय से दस लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत कार्यालय से दस लाख का सामान चोरी
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। नगर पंचायत कार्यालय में पीछे से घुसकर चोरों ने करीब दस लाख रुपये का सामान चुरा लिया। यह दो सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ ले गए। अधिशासी अधिकारी (ईओ)ने पुलिस को तहरीर दी है।
कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय में 27 जून की रात चोर पीछे की दीवार फांदकर घुस गए। यहां लगे दो सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इन्हें अपने साथ ले गए। कार्यालय परिसर में रखे सबमर्सिबल के साथ हैंडपंप के पाइप चुरा लिए। कार्यालय में रखा रिकॉर्ड बिखेर दिया। सुबह कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो सामान बिखरा देख आश्चर्य में पड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सामान गायब था। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे ईओ उमेश कुमार ने घटना की जानकारी ली। पुलिस को तहरीर दी गई।
ईओ ने बताया कि करीब दस लाख कीमत का सामान चोरी हुआ है। चोर सीसीटीवी कैमरा साथ ले गए। कूड़ेदान पर रखे ढक्कन भी चुरा ले गए। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।