फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nagar ka sarve poora, badhegee paalika kee aamadanee

नगर का सर्वे पूरा, बढ़ेगी पालिका की आमदनी

Thu, 10 Sep 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
nagar ka sarve poora, badhegee paalika kee aamadanee
नगर पालिका परिषद छिबरामऊ। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर पालिका परिषद ने नगर की प्रापर्टी का जीआईएस (ज्योग्राफिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम) सर्वे पूरा करा लिया है। सर्वे के बाद नगर में नए बने आवासों का डाटा नगर पालिका को उपलब्ध करा दिया गया है। इन आवासों पर पालिका कर(टैक्स) लगाकर आमदनी बढ़ाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने 19 मई 2019 को कार्यदायी संस्था ग्लोरियस इंफोटेक सर्विस नौरंगाबाद अलीगढ़ को नगर के जीआईएस (ज्योग्राफिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम) सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी थी। कंपनी के कर्मचारियों ने नगर के सभी 25 वार्डों में सर्वे का कार्य पूरा करा लिया है। सर्वे का उद्देश्य अधिकांश वार्डों में पिछले कुछ सालों से प्लॉटों पर बन चुके मकानों की जानकारी इकट्ठा करना था। सर्वे से यह स्पष्ट हो गया कि नगर के किस एरिया में कितना निर्माण है, किस निर्माण पर पालिका को टैक्स दिया जा रहा है। इसके बाद पालिका नए तरीके से टैक्स निर्धारित कर आमदनी को बढ़ाएगी। कार्यदायी संस्था ने नगर के सभी 25 वार्डों में सर्वे का कार्य पूरा कर डाटा पालिका के अधिकारियों को सौंप दिया है। अब पालिका अपनी कार्रवाई शुरू करेगी। इसकेबाद नए बने आवासों से टैक्स वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने अभी तक सर्वे की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध नहीं कराई है। सॉफ्ट कॉपी मिलने के बाद पत्रावली तैयार कर कीमत लगाई जाएगी। नोटिस जारी कर तारीख निर्धारित की जाएगी। इसकेे बाद आपत्तियों पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार केसरवानी, अधिशासी अधिकारी, छिबरामऊ
कार्यदायी संस्था को सवा तीन लाख रुपये अवमुक्त
पालिका ने कार्यदायी संस्था ग्लोरियस इंफोटेक सर्विस को उसके कार्य के बदले अभी तक सवा तीन लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। अभी पूरी धनराशि नहीं दी गई है। पालिका के कर्मचारियों का कहना है कि जब तक प्रत्येक घर का भौतिक सत्यापन कर सर्वे कंपनी के आंकड़ों से मिलान नहीं कर लिया जाएगा, तब तक उसे पूरी धनराशि नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed