फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   naalee banavaane ko chaar ghante tak taavar par raha yuvak

नाली बनवाने को चार घंटे तक टावर पर रहा युवक

Thu, 29 Oct 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
naalee banavaane ko chaar ghante tak taavar par raha yuvak
हसेरन ब्लाक मुख्यालय में टावर पर चढ़ा युवक। - फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन(कन्नौज)। घर के बाहर नाली बनवाने के लिए युवक टावर पर चढ़ गया। वह चार घंटे तक वहां डटा रहा। इसके बाद नाली निर्माण शुरू कराया गया। ग्राम प्रधान के आश्वासन पर वह नीचे उतरा।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह क्षेत्र के ग्राम राजपुर करना निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र मान सिंह ब्लाक मुख्यालय पहुंचा। वह यहां पर लगे टावर पर चढ़ गया। युवक को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पर प्रधान संतोष कुमार पहुंच गए। बीडीओ रामसमुझ, प्रधान संतोष कुमार व पंचायत सचिव प्रदीप कुमार युवक से नीचे उतरने की अपील करने लगे। वह किसी की सुनने को तैयार नहीं था। युवक का आरोप था कि उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग नाली नहीं बनने दे रहे। नाली न बनने से उसके घर के पास जलभराव हो जाता है। उसका कई बार विवाद भी हो चुका है। चपुन्ना चौकी पर लिखित समझौता हुआ था। इसके बावजूद नाली नहीं बनने दी जा रही। दूसरे पक्ष ने नाली के किनारे दीवार बना ली है। इस दीवार को भी तुड़वाया जाए। युवक के न उतरने पर ब्लाक की टीम राजपुर करना गांव पहुंची। नाली निर्माण शुरू कराया गया। वह टावर पर चढ़े गांव का हाल लेता रहा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने युवक को बताया कि नाली निर्माण शुरू करा दिया गया है। दीवार को तुड़वा दिया जाएगा। ग्राम प्रधान के इस आश्वासन पर वह चार घंटे बाद नीचे उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed