{"_id":"63dff5e46d496846c413231f","slug":"na-kannauj-news-c-12-1-68388-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: सरसों के खेत में किशोरी से दुष्कर्म की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: सरसों के खेत में किशोरी से दुष्कर्म की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 06 Feb 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले में बाबा के साथ जानवरों के लिए चारा लेने गई मासूम को बहला-फुसलाकर गांव के ही एक अधेड़ ने सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर परिजन मासूम को साथ लेकर थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के एक किसान ने बताया कि वह 11 वर्षीय नातिन के साथ जानवरों के लिए खेतों से चारा लेने गया था। वह घास छीलने लगा जबकि नातिन सरसों के खेत में चारा एकत्र कर रही थी। पास में मौजूद गांव का एक युवक उसे लालच देकर पकड़ लिया और सरसों के खेत में ही उसके साथ दुष्कर्म किया।
नातिन के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह दौड़कर मौके पर पहुंच गया। यह देख आरोपी युवक वहां से भाग गया। नातिन ने गंभीर हालत में उसे घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मासूम के साथ थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की। इस संबंध में थानाध्यक्ष किशनपाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।