फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Municipal Board meeting: SP members allege misuse of money

नगर पालिका बोर्ड की बैठक: सपा सदस्यों ने पैसों के दुरुपयोग का आरोप लगाया

Tue, 02 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Municipal Board meeting: SP members allege misuse of money
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के सभासदों ने नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित कर जनता के पैसों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। सपा सभासदों ने कहा कि दीवारों पर पेंटिंग और झूठी उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने सपा के दावों को झुठलाते हुए कहा कि सीमा के अंतर्गत विकास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई। 20 सभासदों ने भाग लिया। नगर पालिका की सीमा के अंतर्गत मोहल्ला गदनपुर बड्डू के औद्योगिक क्षेत्र में प्रतिष्ठानों पर लगे जलकर माफी के प्रमाणपत्र को देने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ। अध्यक्ष ने सपा के निंदा प्रस्ताव पर कहा कि नगर पालिका के धन से कोविड-19, नगर पालिका सीमा क्षेत्र के पैचवर्क और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किया गया।
विज्ञापन

सभासदों की मांग पर नगर क्षेत्र में चूना डलवाने और सफाई के निर्देश खाद्य निरीक्षक को दिए गए। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने किया। इस दौरान सभी विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed