फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   munh dabaakar naabaalig ko kheencha, saamoohik dushkarm, gaanv ke do yuvakon par parijanon ne lagaaya aarop

मुंह दबाकर नाबालिग को खींचा, सामूहिक दुष्कर्म, गांव के दो युवकों पर परिजनों ने लगाया आरोप

Wed, 09 Jun 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
munh dabaakar naabaalig ko kheencha, saamoohik dushkarm, gaanv ke do yuvakon par parijanon ne lagaaya aarop
सौरिख(कन्नौज)। खेत पर गई किशोरी के साथ गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह उसे रास्ते में मुंह दबाकर जबरदस्ती खींच ले गए थे। परिजनों ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। इन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए नहीं भेज रही है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव की 11 वर्षीय किशोरी मंगलवार को रात नौ बजे अपने खेत पर शौच क्रिया के लिए गई थी। रास्ते में पहले से घात लगाए गांव के दो युवकों ने उसे दबोच लिया। यह उसका मुंह दबाकर 100 मीटर दूर नाली के पास ले गए। इन्होंने दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर परिजन पहुंच गए। तब दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। किशोरी के परिजन बुधवार को थाने पहुंचे। यहां दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। किशोरी के पिता ने बताया कि दुष्कर्म का प्रार्थना पत्र देने पर भी बेटी को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए नहीं भेजा।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा का कहना है कि उन्हें इस बाबत थाना इंचार्ज ने नहीं बताया। अगर ऐसा हुआ है पूछताछ कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। पीड़िता नाबालिग है। इससे उसके आरोप के आधार पर ही दोनों युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed