{"_id":"5dd584f58ebc3e54cf09c982","slug":"mukhy-maarg-se-judenge-blaak-mukhyaalay-milegee-raahat-kannauj-news-knp5271016159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे ब्लाक मुख्यालय, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे ब्लाक मुख्यालय, मिलेगी राहत
विज्ञापन
कन्नौज। प्रांतीय निर्माण खंड ने ब्लाक मुख्यालयों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए 19 करोड़ का एस्टीमेट बनाया गया है। शासन से बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इससे लोग आसानी से ब्लाक पहुंच सकेंगे।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों के ब्लाकों की मुख्य मार्ग से दूरी पांच से छह किमी तक है। इन सभी मार्गों का चौड़ीकरण करवाया जाएगा। इससे दोपहिया समेत चार पहिया वाहन आसानी से ब्लाक मुख्यालय तक पहुंच सकेंगे। बजट स्वीकृत होने के बाद मार्ग के चौड़ीकरण में कम से कम दो माह का समय लगेगा।
इस कार्य को गुणवत्तापरक व मानक के अनुरूप करवाया जाएगा। काम बेहतर ढंग से हो, इससे सही ठेकेदार को काम देने पर विशेष फोकस रहेगा। जसोदा से गुगरापुर जाने के लिए अभी तक सिंगल सड़क है। यह सड़क वर्तमान में क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे बाइक व साइकिल सवार अक्सर गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। सबसे पहले जसोदा से गुगरापुर जाने वाले मार्ग पर काम करवाया जाएगा। जसोदा से गुगरापुर की दूरी करीब सात किमी है।
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालयों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसके लिए शासन को बजट बनाकर भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही गुणवत्तापरक काम करवाया जाएगा। मार्ग बनने के बाद लोग आसानी से ब्लाक मुख्यालय पहुंच सकेंगे।
- विमल कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड।