फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mud wall collapses, woman injured after being buried under debris

Kannauj News: कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला घायल

Wed, 10 Sep 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Mud wall collapses, woman injured after being buried under debris
उमर्दा। लगातार हो रही बारिश गरीबों के कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। मंगलवार सुबह इंदरगढ़ क्षेत्र के खरगपुर गांव में मकान की कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में महिला दबकर घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पीड़ित का कई बार मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया पर लापरवाही के चलते उसका नाम सूची में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


खरगपुर निवासी महेंद्र मजदूरी करते हैं और परिवार के साथ कच्ची दीवार पर पॉलिथीन के सहारे से मकान बनाकर रहते हैं। सुबह अचानक कच्ची दीवार गिर पड़ी। इसमें महेंद्र की पत्नी गुड्डी देवी मलबे में दब गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गुड्डी को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन

महेंद्र ने बताया कि कई बार मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया पर लापरवाही के चलते उसका नाम सूची में शामिल नहीं हुआ। परिणामस्वरूप यह हादसा उनकी जिंदगी पर भारी पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए और पात्र होने के बावजूद योजना से वंचित चल रहे महेंद्र के परिवार को जल्द से जल्द पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए। प्रधान प्रतिनिधि लालता प्रसाद राठौर ने बताया कि आवास स्वीकृत हो गया है। बजट आने पर धनराशि पात्र के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed