{"_id":"621a6ca04cda1218b5287f22","slug":"moussa-raped-a-teenager-in-a-hut-built-in-the-field-condition-worsened-kannauj-news-knp6827756116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसा ने खेत में बनी झोपड़ी में किशोरी से किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसा ने खेत में बनी झोपड़ी में किशोरी से किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ी
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए नशे में धुत युवक ने साली की 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। मां के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
छिबरामऊ के रामपुर निवासी युवक की साली गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव में ब्याही है। शनिवार को साली के किसी परिजन की तेरहवीं थी। इसमें शामिल होने युवक भी गया था। शाम करीब पांच बजे वह खेत में बनी झोपड़ी पर शराब पी रहा था। साली की 13 वर्षीय बेटी उसे बुलाने गई। नशे में धुत युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। काफी देर तक किशोरी के न लौटने पर मां तलाश करते हुए झोपड़ी के पास पहुंची।
मां के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने युवक की जमकर पिटाई की। मां की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने आरोपी को कोतवाली ले गई। महिला ने कोतवाली जाकर तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी और पीड़िता के परिजनों से पूछताछ चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।