फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Motor bike rider death in accident

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 08 Feb 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 08 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Motor bike rider death in accident
सनी का फाइल फाोटाो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जीटी रोड हाईवे पर ग्राम घिलोई के पास मंगलवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।

विज्ञापन


प्रेमपुर चौकी अंतर्गत ग्राम नगला पट्टिया निवासी सनी उर्फ भूरे (17) पुत्र रामऔतार मंगलवार की रात गांव के ही अपने साथी लालबहादुर उर्फ चंदन व राजीव के साथ बाइक से नगर के एक गेस्ट हाउस में एक समारोह में गया था। गांव लौटते समय जब वह लोग जीटी रोड हाईवे पर ग्राम घिलोई के पास पहुंचे तभी अचानक पीछे से आए ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। इस बीच ट्रैक्टर का पहिया सनी को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में चंदन, राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल लाया गया। जानकारी पर मृतक और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे की सूचना पर कस्बा इंचार्ज गणेशप्रसाद मिश्रा बुधवार की सुबह अस्पताल पहुंचे और पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चाचा ने दुर्घटना की रिपोर्ट अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। सनी मजदूरी करता था। उसके तीन बहनें और तीन भाई हैं। हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed