{"_id":"1946d0bc9d7b6ffef93597d4f7dfce56","slug":"mother-is-the-first-teacher-of-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की प्रथम शिक्षक है मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की प्रथम शिक्षक है मां
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Mon, 11 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदर्स डे के मौके पर रविवार को शहर में कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्कूलों में बच्चों ने मां को उपहार भेंट किए तो कहीं मांओं के लिए गेम्स का आयोजन हुआ। शहर के कन्नौज पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पार्टी में बच्चों ने मां को अपने हाथ से बनाई ग्रीटिंग और उपहार भेंट कर आर्शीवाद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीजी और नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने ‘मां का प्यार’ लघु नाटिका से की।
इसमें बच्चों ने नटखट बालक और बालिकाओं का चरित्र निभाया। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों ने नृत्य और संगीत से सभी का मन मोहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे की प्रथम शिक्षक मां है। अपने बच्चों को घर पर ही लिखना-पढ़ना बोलना सिखाती है। बाद में हम शिक्षक उन्हें विभिन्न विषयों एवं संस्कार की शिक्षा प्रदान करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवानंद उपाध्याय ने कहा कि मां वट वृक्ष के समान है।
अपने बच्चों को शीतल छाया प्रदान करती है। विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने बच्चों को माता-पिता अपने से बड़ों का सम्मान करना सिखाया और पढ़-लिखकर अच्छे नागरिक के रूप में समाज की सेवा करने का ज्ञान दिया। कार्यक्रम का संचालन स्वाती दुबे, सुमित कौर ने किया। इस मौके पर रजत तिवारी, वंदना तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर पर्यटक आवास गृह में कूल किड्स प्ले स्कूल की ओर से मदर्स डे पर महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मां जब प्रतियोगिताओं में शामिल हुईं तो उनके बच्चों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। म्यूजिकल चेयर्स दौड़ में रश्मि द्विवेदी, बैंगल्स एंड कैंडिल्स में स्वाती टंडन, सेप्टिपिन्स एंड रबर बैंड्स में नुपुर टंडन, स्ट्रा एंड थर्माकोल्स बाल्स प्रतियोगिता में अचर्ना मिश्रा ने जीत हासिल की।
पुनीत पांडेय, आकांक्षा सिंह चौहान, कल्पना त्रिवेदी, वर्षा कुशवाहा, कोमल मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप ने प्रतियोगिता के दौरान व्यवस्थाएं संभालीं। अंत में माताओं को उपहार भी प्रदान किए गए। नगर पालिकाध्यक्ष सरोज पाठक ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
अमोलर/तालग्राम प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सेंट वीएनसी पब्लिक स्कूल ताहपुर में मदर्स डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने माताओं को उपहार प्रदान किए। मां की महिमा का बखान किया। रविवार की सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि कुमुदनी देवी, अनुसुइया, सपना देवी को प्रबंधक प्रदीप मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र दिया।
छात्रा पल्लवी, नम्रता, रश्मि, तनवी ने माताओं को गुलदश्ते भेंट किए। वहीं छात्रा सरिता, शिवांगी, प्रिया ने मां एक आइना है, जिससे प्यार का अश्क छलकता है गीत सुनाकर वाहवाही बटोरी। प्रबंधक सुमन यादव ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। प्रबंधक मीना देवी ने भ्रूण हत्या न करने का आह्वान किया। उप प्रधानाचार्य धीरेंद्र, अमित ने भी बेटा बेटी एक समान समझने की बात कही। इस दौरान सोनी, दीक्षा, रिचा, प्रवेश, पुनीता, शाहिनी, विजय आदि मौजूद रहे।