फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mother Durga's procession came out of simplicity

सादगी से निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा

Sat, 24 Oct 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mother Durga's procession came out of simplicity
Mother Durga's procession came out of simplicity - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। प्रतिवर्ष धूमधाम से निकाली जाने वाली मां दुर्गा की शोभायात्रा इस बार कोरोना संक्रमण के चलते बेहद सादगी से निकाली गई। शोभायात्रा में मां दुर्गा व प्रथम पूज्य भगवान गणेश की झांकी को शामिल किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को पश्चिमी बाईपास पर मां दुर्गा शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष एवं चेयरमैन राजीव दुबे ने रामानंद वर्मा, नरेश वर्मा, राजेश सक्सेना, नेमीचंद्र राठौर के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेश पूजन कर आरती उतारी। मां भगवती की आरती के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। नगर के मुख्य मार्ग होते हुए देर शाम सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी मंदिर पहुंचकर शोभा यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य मार्ग पर विशुनगढ़ तिराहा, सब्जी मंडी, कोलियान गली के सामने, पीपल चौराहा, हीरालाल कालेज चौराहा, डाकघर तिराहा, पुराना सौरिख बस स्टॉप, गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप, मोहल्ला दीक्षितान, सराफान व रोडवेज बस स्टैंड के सामने शोभायात्रा को रोककर भक्तों ने आरती उतारकर पुष्प वर्षा की। शोभा यात्रा में पूर्व सभासद दिलीप गुप्ता, रामकथा वाचक पं. प्रशांतानंद तिवारी उर्फ चंदन, नेमीचंद्र राठौर, पंडित रामनरेश, सत्यम पांडेय, प्रवीन दुबे, राजू दुबे सहित कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed