फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mother dies after delivery, family members scream

Kannauj News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों में चीखपुकार

Sun, 09 Feb 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mother dies after delivery, family members scream
कन्नौज। प्रसव के बाद रक्तस्राव अधिक होने से प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर महिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के मोहल्ला लुधपुरी निवासी श्याम की पत्नी लक्ष्मी (25) को शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा हुई। श्याम उसे लेकर विनोद दीक्षित अस्पताल में स्थित महिला स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां पर रात एक बजे लक्ष्मी ने बेटे को जन्म दिया। रात में लक्ष्मी को उलझन और घबराहट के साथ रक्तस्राव की दिक्कत हो रही थी। रात में स्वास्थ्य कर्मियों ने इंजेक्शन और ग्लूकोज की बोतल लगा दी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हालत में सुधार न होने पर पति ने रेफर के लिए कहा तो स्वास्थ्य कर्मियों ने जल्द राहत मिलने की बात कही। दोपहर में हालत गंभीर होने पर पति ने लक्ष्मी को रेफर कराया और महिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि उसकी अप्रैल 2023 में शादी हुई थी और यह पहला बच्चा था। सदर कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed