{"_id":"6125369d8ebc3e7a0705dc73","slug":"most-children-were-seen-without-masks-on-the-first-day-kannauj-news-knp6480164191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन बिना मास्क के दिखे ज्यादातर बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन बिना मास्क के दिखे ज्यादातर बच्चे
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय तेरामल्लू में मौजूद दो बच्चे और शिक्षक।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना संक्रमण के चलते करीब पांच माह से बंद जूनियर स्कूल मंगलवार को खुले। ज्यादातर स्कूलों में छात्र-छात्राएं बिना मास्क के पहुंचे। कई जगह कोविड नियमों की अनदेखी दिखी। विद्यार्थियों की संख्या कम रही। दूसरी शिफ्ट में स्कूल को लेकर कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश न होने से ज्यादातर बंद रहे। कुछ स्कूलों में पहली ही शिफ्ट में ताला बंद मिला। दूसरी ओर बीएसए का कहना है कि जिले के सभी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति औसतन 62 फीसदी रही।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी केके ओझा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय विधाईपुरवा उमर्दा का निरीक्षण किया। यहां शिक्षक उपस्थित मिले। छात्रों की संख्या पहले दिन लगभग 62 फीसदी रही। सभी छात्रों को दोपहर का भोजन दिया गया। जिले के आठों विकास खंडों में ब्लाक संसाधन केंद्र समन्वयकों ने स्कूलों की जांच की। इस दौरान स्कूल खुले मिले।
कक्षा आठ में 42 में नौ बच्चे पहुंचे
मानीमऊ। उच्च प्राथमिक विद्यालय उदैतापुर में कक्षा छह में 38 बच्चों का नामांकन है। इनमें 20 आए। कक्षा सात में 36 में से दो, कक्षा आठ में 42 में नौ बच्चे आए। प्रधानाध्यापक सहित सभी सहायक अध्यापक मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुपुर में कक्षा 6 में 26 का नामांकन है। इनमें चार आए। कक्षा सात में 36 में छह और कक्षा आठ में 49 में 10 बच्चे आए। स्कूल में तीन सहायक और प्रधानाध्यापक मौजूद थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय तेरामल्लू में दो बच्चे आए। यहां पर कक्षा छह में 55, सात में 33 और कक्षा आठ में 47 का नामांकन है। स्कूल में चार सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय मानीमऊ में एक भी बच्चा नहीं आया। स्कूल में एक अध्यापिका मौजूद थीं। (संवाद)
विज्ञापन
पांच माह बाद जूनियर स्कूलों में फिर सुनाई पड़ी घंटी
तालग्राम। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चचियापुर खुलने के समय से एक घंटे पहले विद्यार्थी साथियों के साथ पहुंच गए। यहां तैनात एकल शिक्षक गौरव पटेल ने बच्चों के उत्साह को और बढ़ाया। प्रार्थना और पीटी के बाद क्लास शुरू हुए। तीनों कक्षा के बच्चों को सामाजिक दूरी से बैठा कर शिक्षक पढ़ाते रहे। पंजीकृत 62 छात्र-छात्राओं में 38 स्कूल पहुंचे। (संवाद)
डयोढ़ा में बच्चों को मिला दोपहर का भोजन
तिर्वा। उच्च प्राथमिक विद्यालय पूराराय इंदरगढ़ में 12 छात्र उपस्थित थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिर्वा में 162 छात्रों में 52 पहुंचे। इस स्कूल में सभी अध्यापक मौजूद थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवड़ा में 87 छात्रों में से 42 उपस्थित थे। यहां पर सभी अध्यापक उपस्थित मिले। इस स्कूल में दोपहर को भोजन का वितरण किया गया। कंपोजिट विद्यालय डयोढ़ा में 113 में से 86 बच्चे उपस्थित रहे। यहां पर सभी अध्यापक मौजूद रहे। विद्यालय में बच्चों को दोपहर का भोजन दिया गया। (संवाद)
शिक्षकों ने एक घंटे देरी से खोला स्कूल
इंदरगढ़। अगौस पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों ने लापरवाही बरती। शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आए। शिक्षकों ने करीब एक घंटा देरी से आकर स्कूल खोला। कई बच्चे स्कूल आकर लौट गए। बीईओ अरविंद कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। अगर लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई होगी। (संवाद)