फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mosquitoes ruin sleepless nights, villagers angry over lack of fogging

Kannauj News: मच्छरों ने उड़ाई रातों की नींद, फॉगिंग न होने से ग्रामीणों में रोष

Tue, 05 May 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mosquitoes ruin sleepless nights, villagers angry over lack of fogging
जलालाबाद। ग्रामीण इलाकों में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दिन ढलते ही मच्छरों के झुंड घरों और बरामदों पर कब्जा कर लेते हैं, जिससे ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई है। ताज्जुब की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन इस समस्या से बेखबर है। गांवों में लंबे समय से फॉगिंग न होने के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि मच्छरों के कारण क्षेत्र में मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। सदर ब्लॉक, उमर्दा और जलालाबाद के कई गांवों से शिकायतें आ रही हैं कि मच्छरों के चलते बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही स्थिति इतनी भयावह हो जाती है कि बाहर बैठना तो दूर, खाना खाना भी दूभर हो जाता है। गांव वालों का आरोप है कि नगर पालिका और नगर पंचायतों में तो कभी-कभार फॉगिंग देखने को मिल जाती है लेकिन दूर-दराज के गांवों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। नालियों में मच्छर पनप रहे हैं लेकिन सफाई व्यवस्था कागजों तक ही सीमित है। स्थानीय निवासी सत्यम पाठक, पियूष दुबे और अवधेश राठौर ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक रहने की सलाह दे रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि लोग घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed