फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   MoS posted on Facebook, people opened the poll

फेसबुक पर राज्यमंत्री ने की पोस्ट, लोगों ने कमेंट कर खोली पोल

Mon, 05 Sep 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
MoS posted on Facebook, people opened the poll
कन्नौज। कलक्ट्रेट सभागार में तीन सितंबर को समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सड़कों के निर्माण व मरम्मत को लेकर समीक्षा बैठक की थी। बैठक की फोटो व जानकारी जैसे ही राज्यमंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की, लोगों ने अपने-अपने इलाकों की सड़कों की दुर्दशा बतानी शुरू कर दी। रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक 205 लोगों ने कमेंट किए हैं। बैठक में अधिकारियों ने 90 फीसदी सड़कों की हालत सही होने का दावा किया था। यह फेसबुक पेज पर आए कमेंट से झूठा लगने लगा है।
विज्ञापन

तिर्वा इलाके के गुलामुद्दीन खान वारसी ने लिखा है कि मंत्री जी अपने खैरनगर की सड़क सही नहीं करवा पा रहे हैं। पूरे जनपद की सड़कें तो इस सरकार में गड्ढा मुक्त नहीं हो सकेंगी। जिला एवं सत्र न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता संत कुमार दुबे ने लिखा है कि चौकी तलैया से फूलमती मंदिर तक और ईदगाह से जलालपुर पनवारा जाने वाली रोड बेहद खराब है। इसका शीघ्र निर्माण कराएं। तिर्वा के अहेर निवासी अधिवक्ता विकास गुप्ता ने लिखा है कि कन्नौज-तिर्वा फोरलेन सड़क जर्जर है। सरकार सड़क निर्माण कब शुरू कराएगी।
विज्ञापन

अजय पाठक ने जलालाबाद सदर बाजार से गुगरापुर सड़क की हालत खराब होने का जिक्र किया है। बहेलियनपुर्वा से नवोदय विद्यालय संपर्क मार्ग की सड़क पूरी उखड़ने की बात कही गई है। देवेंद्र पाठक ने लिखा है कि जलालाबाद से गुगरापुर मार्ग जीर्णशीर्ण है, जो वर्षों से अनाथ है। पीयूष त्रिवेदी ने भी इस मार्ग को बनवाने की मांग की है। कहा है कि कभी बजट न होने और कभी दूसरी परेशानी का हवाला दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों के अलावा भी बताईं समस्याएं
सेना से रिटायर कैप्टन अनिल तोमर लिखते हैं कि कोई योजना आवारा गोवंशों से संबंधित है। इसकी समीक्षा कब होगी, किसान भी आपके ही हैं। आकाश दुबे ने राज्यमंत्री की पोस्ट पर लिखा है कि सड़कों से पहले रोजगार के बारे में विचार किया जाए। आलू का उत्पादन काफी होने के बाद भी कुछ तो किया जा सकता है। गंगा घाट पर पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि स्थल पर लाइट लगवाने की भी मांग की गई है।
----------------------
पांच साल पहले की थी शिकायत, अब तक शुरू नहीं हुआ काम
जलालाबाद निवासी शुभम त्रिपाठी ने 17 अप्रैल 2017 को डीएम को दिए शिकायती पत्र का निस्तारण पत्र पोस्ट किया है। इसमें मुख्य मार्ग के लिए फंड न होने की दिक्कत के चलते अब तक निर्माण न होने का जिक्र है। राज्य मंत्री से इसको लेकर सवाल भी हुआ है।

-----------------
मंत्री खुद कर चुके खराब सड़क से सफर
शिव प्रताप ने ठठिया से औसेर जाने वाली सड़क को जीर्णशीर्ण बताते हुए छह वर्ष से न बनने की दिक्कत बताई है। कहा है कि मंत्री खुद इस सड़क से जनखत तक की यात्रा कर चुके हैं। भानू मिश्र ने कन्नौज सदर के मुख्य मार्गों पर बहुत से कार्य कराने की जरूरत बताई है। श्याम ने पचोर से धोबी घाट तक सड़क ही हालत सुधारने की मांग की है। ग्राम फरिकापुर से सड़क पर जलभराव होने से लोगों के चोटिल होने की समस्या संजीव कुमार ने उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed