{"_id":"65b55e8441049e89d80317f6","slug":"moradabad-reached-the-final-due-to-aaqibs-brilliant-batting-kannauj-news-c-214-1-knj1003-108658-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आकिब की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचा मुरादाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आकिब की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचा मुरादाबाद
Sun, 28 Jan 2024 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में चल रहे राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मुरादाबाद की टीम ने लखनऊ को हराकर फाइनल में जगह बनाई। पहले मुरादाबाद के गेंदबाजों और बाद में बल्लेबाजों ने लखनऊ को हर मोर्चे पर शिकस्त दिया। दूसरा सेमीफाइनल रविवार को अलीगढ़ और कानपुर के बीच होगा। फाइनल मुकाबला 30 जनवरी को होगा।
स्व. ओमप्रकाश पाठक मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में लखनऊ के कप्तान आदित्य सिंह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसमें लखनऊ ने ऋतुराज सिंह के 54 रनों की मदद से निर्धारित 30 ओवर में 162 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरे मुरादाबाद के बल्लेबाजाें ने 26वें ओवर में ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। पिछले दो मैचों में शतक और अर्द्धशतक लगा चुके आकिब अंसारी का बल्ला फिर से बोला। उन्होंने 79 रन बनाए जबकि गौरव डांगर ने 22 रन बनाए। आकिब अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य के हाथों दिया गया। पुरस्कार वितरण में सांसद सुब्रत पाठक, संजय सामवेदी, अध्यक्ष पवन त्रिवेदी, सजल सिंह, आनंद मिश्र, गौरव मिश्रा, मोहित सिंह, जुबेर हाशमी की देखरेख में हुआ।