{"_id":"65d7a97b480ff679130939e7","slug":"molestation-report-after-one-month-on-court-orders-kannauj-news-c-214-1-knj1005-109749-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कोर्ट के आदेश पर एक माह बाद छेड़छाड़ की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कोर्ट के आदेश पर एक माह बाद छेड़छाड़ की रिपोर्ट
Fri, 23 Feb 2024 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा। महिला के साथ छेड़छाड व घर में घुसकर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक माह बाद कोर्ट के आदेश पर सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र दिया था। पत्र में बताया कि 22 जनवरी को वह क्षेत्र के खैरनगर गांव से दवा लेकर घर वापस जा रही थी। गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे थाना क्षेत्र के हरेईपुर गांव निवासी ओमप्रकाश बाथम ने पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता घर पहुंची और पति को घटना के बारे में जानकारी दी।
पति से शिकायत करने पर आरोपी ओमप्रकाश गांव के निवासी अपने साथियों श्यामसिंह, अमित, गोलू, सुभाष, मिलन व मोनू यादव के साथ घर के अंदर घुस आए और जातिसूचक गालियां देते हुए धारधार हथियार से जान से मार देने की नीयत से हमला किया। शोर सुन आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई न होता देख न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।