फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   moharram par ashaanti kee aashanka, raat bhar huee cheking

मोहर्रम पर अशांति की आशंका, रात भर हुई चेकिंग

Mon, 24 Aug 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
moharram par ashaanti kee aashanka, raat bhar huee cheking
शहर के डाक बंगला रोड पर स्थित गेस्टहाउस में ठहरे लोगों से पूछताछ करते सीओ शिरोमणि उपाध्याय। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गणेश महोत्सव और मोहर्रम को लेकर जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट में अशांति की आशंका जताई गई है। इसके बाद से पुलिस खासी सक्रिय हो गई है। रात 11 बजे से पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। शहर के होटल, ढाबों से लेकर बस स्टाप और रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस टीमों ने पड़ताल की। संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों की तलाशी लेने के साथ ही पूछताछ की गई।
विज्ञापन

शनिवार रात एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस संदिग्ध लोगों पर विशेष ध्यान दे रही है। जिला मुख्यालय पर सरायमीरा में बस स्टाप, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस टीमों को देखकर लोग दहशत में आ गए। होटलों में ठहरे लोगों से पूछताछ के साथ उनके ठहरने का कारण, नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया गया। बाइकों और कारों से गुजरने वाले संदिग्ध गतिविधि वाले लोगों की तलाशी ली गई। शहर के अति संवेदनशील एरिया में चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए जवान तैनात कर दिए गए हैं। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट बनाकर पुलिस की तैनाती की गई है। रात में आने-जाने वाली गाड़ियों की डिकी की भी जांच की गई। बड़े वाहनों में रखे सामान को खोलकर चेक किया गया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि लॉकडाउन का पालन करने के लिए सख्ती बरती जा रही है। गणेश महोत्सव और मोहर्रम को लेकर शासन के निर्देश पर पुलिस अलर्ट है। रात को चेकिंग अभियान के साथ अधिकारियों की गश्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed