फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mobile shop of fire to two million bags of ashes

मोबाइल शाप में आग से दो का लाख का सामान राख

Sun, 17 Jan 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज। Updated Sun, 17 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mobile shop of fire to two million bags of ashes
अमोलर/तालग्राम। कसबा तालग्राम के मोहल्ला कटरा के बड़ा बाजार में बीती रात बिजली के शार्ट सर्किट से मोबाइल शाप की दुकान में भीषण आग लग गई। इससे मोबाइल, लैपटाप समेत कई लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

कसबा निवासी संजीव वर्मा उर्फ मन्ना पुत्र राम औतार की कटरा के बड़ा बाजार में मोबाइल की दुकान है। शनिवार की देर शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए। रात में करीब दो बजे बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान के अंदर आग लग गई। गश्त पर निकले थाने के चौकीदार दिनेश, विश्वनाथ, शिशुपाल व मनोज ने दुकान से धुआं उठते देख थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने दुकानदार व आसपास के लोगों को बुलाकर ताला खुलवाया। तब तक आग भीषण रूप ले चुकी है। फौरन बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करके मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दर्जनों मोबाइल सेट, लैपटाप, बैटरी चार्जर, रिचार्ज कूपन जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गए। दुकानदार के अनुसार की घटना में करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान जला है। सूचना पाकर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अमन श्रीवास्तव ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही। वहीं व्यापारी नेता हरिनाथ व राधेश्याम वर्मा ने पीड़ित दुकानदार को आर्थिक मदद देने की मांग शासन-प्रशासन के उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed