फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   miyaaganj mein chaar sandigdh kashmeeree milane se hadakamp

मियागंज में चार संदिग्ध कश्मीरी मिलने से हड़कंप

Sat, 19 Oct 2019 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
miyaaganj mein chaar sandigdh kashmeeree milane se hadakamp
कन्नौज। चार संदिग्ध कश्मीरी पुलिस के हाथ लगने से हड़कंप मचा है। आईबी, एसआईओ की टीमों ने कोतवाली में डेरा डालकर पूछताछ शुरू की है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हिरासत में आए संदिग्ध कश्मीर के पुंछ जिले के रहने वाले हैं। यह मदरसा निर्माण के लिए चंदा मांगने के लिए कन्नौज आए थे। फिलहाल खुफिया विभाग की टीमें संदिग्धों के बैंक खाते, मोबाइल नंबरों की लोकेशन और काल डिटेल खंगाल रही हैं। कश्मीर पुलिस की मदद से इनके बताए नाम और पते की पड़ताल भी कराई जा रही है। कश्मीर के पुंछ जिले की पुलिस ने अभी जो जानकारी उपलब्ध कराई है, उसमें इनके खिलाफ जिले के किसी भी थाने में मुकदमा दर्ज न होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

13 अक्तूबर को खुफिया विभाग को भनक लगी कि जिले में कुछ संदिग्ध कश्मीरी युवकों ने प्रवेश किया है। इससे खुफिया विभाग चौकन्ना हो गया। गुरुवार रात पुलिस ने मियांगज के पास से इलाकाई लोगों की सूचना पर चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को एएसपी विनोद कुमार, आईबी, विशेष सूचना अधिकारी और एलआईयू ने सदर कोतवाली में इनसे पूछताछ की। हिरासत में आए तीन लोग कश्मीर के पुंछ जिले के थाना मरहोठ और एक थाना फागला का रहने वाला है।
विज्ञापन

चारों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह मदरसा निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश के जिलों में चंदा मांगते हैं। उनके पास से चंदा मांगने की रसीद भी मिली हैं। इसके बाद खुफिया विभाग की टीमों ने कश्मीर पुलिस से संपर्क किया। इनके पास मिले आधार कार्ड में दर्ज नाम और पते की जांच कराई जा रही है। कश्मीर पुलिस की मदद से इनका रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। एएसपी ने बताया कि चारों संदिग्धों के बैंक खाते और मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। फिरोजाबाद, मैनपुरी से समधन होते हुए यह जिले के कस्बे और गांवों में घूम रहे थे। कश्मीर पुलिस से अभी जो रिपोर्ट मिली है, उसमें इनके खिलाफ कोई मुकदमा न होने की बात सामने आई है। कश्मीर पुलिस से लिखित में इसकी जानकारी देने के लिए कहा गया है। इसके बाद ही इन्हें छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए संदिग्धों में दो भाई, मां के खाते में दो हजार मिले
पकड़े गए संदिग्धों की जांच में दो सगे भाई हैं। इनके पास मिले खातों में एक मां का है। इसमें मात्र दो हजार रुपये मिले हैं। चर्चा यह भी रही कि इन्हें 13 अक्तूबर की देर रात पकड़ा गया था। सुबह होते ही छोड़ भी दिया गया था। गुरुवार को कुछ लोगों ने इनकी मौजूदगी संदिग्ध बताई तो इन्हें फिर से पकड़ लिया गया। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed