{"_id":"61141aab8ebc3e76ff666091","slug":"misleaded-by-saying-that-the-inspector-the-cash-crossed-from-the-account-kannauj-news-knp6457137127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा बताकर गुमराह किया, खाते से पार की नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा बताकर गुमराह किया, खाते से पार की नगदी
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। दरोगा बताकर साइबर क्रिमिनल ने युवक से एटीएम कार्ड की फोटो मंगा ली। इसके बाद खाते से दस हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली के फिरोजपुर गांव निवासी शिवाजी चक्रवर्ती ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि दस अगस्त की शाम मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह दरोगा संजीव बोल रहे हैं। खाते में 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर रहे हैं। इसके लिए एटीएम की फोटो खींच कर व्हाटसएप कर दो। युवक ने बातों में आकर एटीएम की फोटो भेज दी। रात में मैसेज आया कि खाते से दस हजार रुपये निकल गए।
युवक की व्हाटसएप पर काफी देर तक बात भी होती रही। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मोबाइल नंबर के साथ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामला साइबर क्राइम को भेजा गया है।