फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mishan indradhanush ke tahat bachchon, garbhavatee ko lagega teeka

मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों, गर्भवती को लगेगा टीका

Tue, 09 Feb 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
mishan indradhanush ke tahat bachchon, garbhavatee ko lagega teeka
कन्नौज। मिशन इंद्रधनुष अभियान जिले में 23 फरवरी से शुरू होगा। नियमित टीकाकरण के दौरान टीके से वंचित दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती को नि:शुल्क टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि टीके तय तारीखों पर लगेंगे।टीकाकरण से पहले आशा और एएनएम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करेंगी। इसके बाद टीका लगाएंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि सरकार ने कोविड-19 संक्रमण के दौरान लॉकडाउन और अन्य कारणों से छूटे बच्चों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। नियमित टीकाकरण के साथ मिशन इंद्रधनुष के जरिए टीकाकरण कवरेज को बढ़ाकर 90 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में 23 फरवरी के अलावा एक और दो मार्च को टीकाकरण किया जाएगा। दूसरे चरण में 23 मार्च, पांच अप्रैल और छह अप्रैल को अभियान चलाया जाएगा। अभियान से पहले आठ फरवरी को जनपद स्तरीय और नौ व 10 फरवरी को ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। 11 से 16 फरवरी तक आशा कार्यकर्ता सर्वे कर लाभार्थियों की सूची तैयार करेंगी। 17 से 19 फरवरी तक सूची तैयार की जाएगी। सूची में शामिल लाभार्थियों की समीक्षा 20 फरवरी को राज्य स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात बीमारियों से बचाव के लिए लगाए जाते टीके
सघन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई) की शुरुआत भारत सरकार की ओर से 2017 में की गई थी। यह कार्यक्रम दो वर्ष से छोटे बच्चों और गर्भवती के लिए है। वह जो नियमित टीकाकरण के दौरान छूट जाती हैं। अभियान के दौरान सात बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह टीकाकरण निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed