{"_id":"62e58130fe50b35e7822266e","slug":"miscreants-robbed-the-employee-of-irrigation-department-kannauj-news-knp710367757","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारी से की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारी से की लूट
विज्ञापन
तिर्वा। बाइक सवार तीन बदमाशों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारी से लूटपाट की। कर्मचारी के पास से नकदी लेकर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
कानपुर के किशन नगर थाना क्षेत्र के निवासी प्रवीण नाथ उमर्दा में नहर सिंचाई विभाग में जिलेदार प्रथम के पद पर तैनात है। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे वह अपनी बाइक से अपने घर से उमर्दा आ रहे थे। इस दौरान ड्यूरियन पुरवा के सामने पहुंचे तभी सामने से काली पल्सर से आ रहे तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली।
तमंचा लगाकर बैग को छीन लिया। बैग में लैपटॉप, पांच हजार नकदी, कागजात से लेकर अन्य सामान था। शनिवार शाम पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि छानबीन की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।