फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mirror to the campaign showing the filth of the streets and drains

Kannauj News: गलियों और नालियों की गंदगी दिखा रही अभियान को आइना

Mon, 22 Apr 2024 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 22 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mirror to the campaign showing the filth of the streets and drains
कन्नौज। कहने को जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, जिसके तहत साफ-सफाई के साथ ही दवाओं का छिड़काव कर संक्रामक बीमारियों पर लगाम लगाई जा सके। जिम्मेदार अफसर अभियान को लेकर उदासीन नजर आ रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में गंदगी का अंबार लगा है और लोग दुर्गंध व गंदगी से परेशान हैं।
विज्ञापन


शहर के कई स्थानों पर लगे कूड़े के ढेर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में एक ओर अभियान के तहत सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कई स्थानों पर कूड़े के ढेर और चोक नालियां हकीकत बयां कर रही हैं। लोगों का कहना है कि कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आते हैं। इससे कूड़ा नालियों में भर जाता है। गंदगी के अंबार से स्थानीय लोगों में रोगों के फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन



.......................
वर्जन
- सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जा रही है। रोस्टर बनाकर साफ-सफाई कराई जा रही है। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - राजेंद्र प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed