फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Minister reached the sewerage treatment plant

Kannauj News: मंत्री पहुंचे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

Tue, 02 Dec 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Minister reached the sewerage treatment plant
कन्नौज। नगर से निकलने वाला सीवर जल किस प्रकार शुद्ध किया जाता है, गंदगी क्यों नहीं बचती और शुद्धिकरण के बाद यह पानी किस प्रक्रिया से गंगा नदी में प्रवाहित होता है। इन सभी पहलुओं की गहन समीक्षा करने के लिए मंगलवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने अमरापुर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह व्यवस्था नगर वासियों के लिए हित कर है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर के मुख्य सीवर प्लांट में पूर्व की कमियों एवं निर्माण संबंधी त्रुटियों को गंभीरता से लिया गया है। जिन ठेकेदारों एवं जिम्मेदार इंजीनियरों द्वारा लापरवाही की गई, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यदि कार्यों को मानक के अनुसार समय से दुरुस्त नहीं किया गया, तो दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गंगा का संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इस दिशा में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed