फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Minister found irregularities in the emergency of the district hospital

Kannauj News: मंत्री को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मिलीं अव्यवस्थाएं

Sat, 09 May 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Minister found irregularities in the emergency of the district hospital
कन्नौज। जिला अस्पताल की आकस्मिक सेवा विभाग में औचक निरीक्षण के दौरान सदर विधायक व मंत्री असीम अरुण को शनिवार को भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। उन्होंने चिंता जताते हुए उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


असीम अरुण ने उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को पत्र लिखा। उन्होंने आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं में सुधार की मांग की है। बताया कि सात मई की देर रात भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत त्रिपाठी की सड़क हादसे में मौत हाे गई थी। उनके साथ कार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थेे, जिन्हें प्राथमिक इलाज के लिए सुबह तीन बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया पर जिला अस्पताल में अनियमितताओं के चलते घायलों की देखरेख व प्राथमिक इलाज में भारी लापरवाही देखने को मिली। साथ ही आक्सीजन सिलिंडर भी नहीं उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इमरजेंसी कर्मियाें एवं स्टॉफ नर्स ने लापरवाही दिखाते हुए घायलों को देखने की बजाए फोन पर लगे रहे। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल की आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं में सुधार के लिए विधायक निधि से एक करोड़ की धनराशि देने की स्वकिृति दी थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा प्रस्ताव अग्रसारित न किए जाने के कारण यह कागजों में ही सीमित रह गया है। मंत्री ने कहा कि मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर स्वास्थ्यकर्मियाें पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिला अस्पताल की आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed