{"_id":"690501ff6773ad2f0c0d1a87","slug":"minikit-distribution-slows-down-mustard-sowing-time-running-out-kannauj-news-c-214-1-knj1006-139460-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मिनीकिट वितरण में सुस्ती, सरसों की बोआई का निकल रहा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मिनीकिट वितरण में सुस्ती, सरसों की बोआई का निकल रहा समय
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद में तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरसों बीज का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। इसके लिए शासन ने विभाग को 5600 मिनी किट आवंटित किए जाने का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य के सापेक्ष 1158 किसानों को अभी तक सरसों के मिनीकिट वितरण की गई है। मिनीकिट पाने के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। जानकारी के अभाव में किसान आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
कृषि उप निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि किसानाें को सरसों के बीज की मिनी किट वितरण किए जाने के लिए विभाग किसानों को जागरूक कर रहा है। सरकार द्वारा कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य सहायतित निशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत सरसों फसल का दो किलोग्राम मात्रा का भी मिनीकिट निशुल्क दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मिनी किट की बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल पर की जा रही है। किसान मिनी किट की बुकिंग कृषि विभाग की इस वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपने ब्लॉक के बीज गोदाम पर जाकर भी राजकीय बीज गोदाम प्रभारी के माध्यम से भी बुकिंग करवाकर मिनी किट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों पारदर्शी पोर्टल पर रकवा कम दर्ज है। वह अपने नजदीकी राजकीय बीज गोदाम से संशोधित करवा लें। कहा कि जिन किसानों को अपने खेत में सरसों की बोआई करनी है।
विज्ञापन
वह कृषि विभाग के पोर्टल 10 नवंबर तक पंजीकरण करा लें। पंजीकरण के बाद उसकी रसीद दिखाकर ब्लॉक के बीज गोदाम से बीज की मिनी किट प्राप्त कर लें। लक्ष्य के सापेक्ष 1158 किसानों को मिनीकिट वितरण की जा चुकी है। एक कृषक को केवल एक मिनीकिट प्राप्त हो सकेगा। चयनित कृषकों को पॉस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भंडारों से बीज वितरित कराया जाएगा। इच्छुक कृषक निशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए विभाग के पोर्टल एग्री दर्शन डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर आवेदन कर सकते हैं।
इन ब्लॉकों को मिला इतना लक्ष्य
ब्लॉक लक्ष्य वितरण अवशेष
कन्नौज 759 65 694
गुगरापुर 350 113 237
जलालाबाद 345 151 194
तालग्राम 828 80 748
छिबरामऊ 1173 138 1035
सौरिख 690 137 553
हसेरन 558 118 440
उमर्दा 897 356 541