फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Millions stolen from oil trader's house

ताला तोड़कर सरसों तेल कारोबारी के घर चोरी

Sun, 14 Aug 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Millions stolen from oil trader's house
गुरसहायगंज। कस्बा के मुजाहिद नगर में सरसों तेल कारोबारी के बंद मकान से चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी। वारदात के दौरान कारोबारी का परिवार घायल बेटे को देखने कानपुर अस्पताल गया था। जबकि कारोबारी दूसरे मकान में सोने गए थे। सीसीटीवी में एक चोर कैद हुआ है।
विज्ञापन

रामबाबू बाथम सरसों के तेल का कारोबार करते है। उनका बेटा वीरेंद्र संविदा पर बिजली विभाग में लाइनमैन है। कुछ दिन पूर्व बिजली ठीक करते समय वह खंभे से गिरकर घायल हो गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिवार के अन्य लोग कानपुर के अस्पताल में भर्ती वीरेंद्र को देखने गए थे। जबकि रामबाबू बाथम मकान में ताला लगाकर पास ही बने दूसरे मकान में सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में चोरों ने मकान के गेट का लगा ताला तोड़ दिया। अंदर कमरे में रखी अलमारी तोड़कर तीन लाख के जेवर और 30 हजार रुपये चोरी कर लिए।
घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर कैद हुआ है। चोर मुंह में गमछा लपेटे है। इससे पहचान मुश्किल हो रही है। फिलहाल चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed