फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Millions of seeds and medicines stolen by breaking into the shop

दुकान में सेंध लगाकर लाखों के बीज और दवाएं चोरी

Sat, 12 Mar 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Millions of seeds and medicines stolen by breaking into the shop
Millions of seeds and medicines stolen by breaking into the shop - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर लाखों के बीज और कीटनाशक दवाएं पार कर दी। सुबह सेंध देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अदमापुर निवासी अनिरुद्ध कुमार की ग्राम इस्माइलपुर के निकट जीटी रोड पर खाद, बीज और कीटनाशक दवाओं की दुकान है। शुक्रवार की रात किसी समय चोरों ने पीछे खेत की तरफ से दुकान में सेंध लगाई और भीतर घुस गए। बेसमेंट से घुसे चोर जंगला खोलकर दुकान के ऊपरी हिस्से में चढ़ आए और करीब 25 बोरी मक्का का बीज और करीब तीन लाख रुपये का कीटनाशक और काउंटर पर रखा लैपटॉप उठा ले गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह जब अनिरुद्ध ने दुकान खोली और जंगला खुला देखा तो चोरी का शक हुआ। बेसमेंट में जाने पर सेंध लगी देखी तो उसके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। अनिरुद्ध ने बताया कि चोर करीब छह लाख रुपये का माल ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed