फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mid day meal,blame,pradhan,studant,bitten,kannauj crime news

Kannauj News: घटिया मिड-डे मील की शिकायत पर शिक्षक ने बच्चों को पीटा

Thu, 25 Aug 2022 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
mid day meal,blame,pradhan,studant,bitten,kannauj  crime news
छात्र श्याम की पीठ में चोट के निशान देखती प्रधान संगीता राजपूत - फोटो : कन्नौज
कन्नौज जिले के तालग्राम में घटिया मिड-डे मील की शिकायत करना बच्चों को महंगा पड़ गया। शिक्षक ने डंडे से पीटकर उन्हें स्कूल से भगा दिया। जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। मामला क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गदनापुर काजी का है।
विज्ञापन


पड़ोस में लगे मजरा गदनापुर लोधी के छात्र श्याम, छात्रा रिचा कक्षा आठ में और प्रशांत व अनुज कक्षा पांच में पढ़ते हैं। इनका आरोप है कि घटिया मिड-डे मील की शिकायत करने पर विद्यालय के शिक्षक ने मंगलवार को डंडे से पीट दिया। इससे शरीर पर चोटों के निशान भी आ गए।
विज्ञापन


बुधवार को जब ये पढ़ने गए तो शिक्षक ने तमाचे मारकर स्कूल से भगा दिया। इसके बाद परिजनों के साथ बच्चे ग्राम प्रधान संगीता राजपूत के घर पहुंचे और चोटों के निशान दिखाते हुए शिक्षक की शिकायत की। प्रधान की शिकायत पर बीईओ अवनीश कुमार ने तत्काल मामले की जांच के लिए तिलक सराय विद्यालय में तैनात संकुल शिक्षक नवीन मिश्रा और एक अन्य शिक्षक को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकुल शिक्षकों ने बच्चों और विद्यालय के अन्य शिक्षकों से जानकारी ली। बीएसए कौस्तुभ सिंह ने बताया कि अगर शिक्षक ने बच्चों को पीटा है तो यह गंभीर बात है। आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। कंपोजिट विद्यालय गदनापुर काजी के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश ने बताया कि मंगलवार को वह बैठक में गए थे। लौटने पर जानकारी हुई कि शिक्षक ने बच्चों को संठिया (पतली लकड़ी) से पीटकर दंड दिया है। बुधवार की सुबह बच्चों को थप्पड़ मारने और स्कूल से भगाने की जानकारी नहीं हुई।

पीड़ित छात्र श्याम के पिता आशीष कुमार ने बताया कि घर पहुंचने पर बेटे ने शिक्षक के पीटने की बात कही थी। तब उन्होंने सोचा कि एक-दो थप्पड़ मारे होंगे। दूसरे दिन जब शरीर पर चोटों के निशान देखे तो पता चला कि बेरहमी से पीटा है। अब शिक्षक समझौता करने के लिए दबाव बना रहा है। उधर, छात्रा रिचा के पिता अनिल ने बताया कि घटिया मिड-डे मील की शिकायत करने पर शिक्षक ने बेटी को पीटा है। वे डीएम से इसकी शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed