{"_id":"0ced2686bc04d00e7b5293c5f0b2881a","slug":"messiah-who-will-save-the-country-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश बचाने कौन मसीहा आएगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश बचाने कौन मसीहा आएगा...
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार पटेल इंटर कॉलेज कचाटीपुर में शनिवार को पटेल
विज्ञापन
जयंती धूमधाम मनाई गई। इस दौरान मेधावियों को पुरस्कृत भी किया गया। वर्ष
15 में हाईस्कूल में अच्छे अंक लाने वाली छात्रा राधा पुत्री प्रमोद कुमार
और अभिषेक पुत्र राजेश कुमार, इंटरमीडिएट में तन्मय द्विवेदी पुत्र श्यामा
प्रसाद द्विवेदी, निर्मल पुत्री ओमप्रकाश को कन्नौज के समाजसेवी जगदीश
चंद्र पटेल ने चारों मेधावियों को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह कटियार ने टॉपरों को शील्ड व प्रमाण पत्र बांटे। कार्यक्रम में डांडिया नृत्य छात्रा पारुल, मोहिनी, जया, कामिनी, ज्योति व अनामिका ने किया। पटेल गीत छात्रा मनीषा व ज्योतिमा ने गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के ड्रामा में छात्रा मनीषा पटेल, अदिति, लक्ष्मी, दिव्या राठौर, शिवानी, पारुल, मोहिनी, अंजू चौहान, चांदनी, कुमकुम पटेल, आरुषि, पूजा व गोल्डी ने भाग लिया।
इससे पहले स्वागत गीत ज्योति व साधना ने गाकर अतिथियों का स्वागत किया। अहिंसा परमोधर्म कार्यक्रम ज्योतिमा व शिवांगी ने पेश किया। कक्षा नौ की छात्रा अल्का ने देश बचाने कौन मसीहा आएगा, मुलायम, ममता, मोदी व मायावती रोटी सेंक रहे, पब्लिक को पागल बनाकर अपना देश बेंच रहे हैं। सुनाकर सबका दिल जीत लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपाल कनौजिया ने की। संचालन राजीव कटियार ने किया। रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी गोवर्धन लाल कनौजिया ने ध्वजारोहण कर किया। सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर दीप जला कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस केपी सिंह यादव व माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेशीय मंत्री श्रीकृष्ण यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि अखिल त्यागी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर राजेश सिंह वैस, गजेंद्र द्विवेदी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पीएनबी शाखा प्रबंधक अखिल त्यागी, सुरेंद्र कनौजिया, नरेश चंद्र कनौजिया, ज्ञानेंद्र सिंह, अशोक दीक्षित मौजूद थे। वहीं कन्नौज जिला अस्पताल में डीएम अनुज कुमार झा ने मरीजों को फल बांटे।