फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mercury cross 43, body now scorched

पारा 43 पार, अब झुलसने लगा शरीर

Thu, 20 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 20 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mercury cross 43, body now scorched
गर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्मी का कहर लोगों पर टूट रहा है। सड़कों पर निकले लोग बेहाल हैं। लक्जरी गाड़ियों के एसी भी दगा दे गए। गर्मी से बचने के लिए जीटी रोड पर लोग अपने वाहन पेड़ों के नीचे खड़े करके मौसम ठंडा होने का इंतजार करते रहे। पारा 43 डिग्री के पार हो गया है। पारे ने छह साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। 2011 में 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था, आज बुधवार का तापमान 43 डिग्री रहा।
विज्ञापन


 आसमान में उड़ने वाले परिंदे व मवेशी भी गर्मी से व्याकुल रहे। डाक्टरों ने गर्मी को देखते हुए बासी भोजन से बचने के साथ जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। बुधवार की सुबह 11 बजते ही तापमान 40 डिग्री पार कर गया। तेज धूप व गर्मी के कारण लोग जीटी रोड किनारे बनी दुकानों की टीन शेड के नीचे खड़े नजर आए। अधिकतर तापमान 43 डिग्री पार होने के चलते जीटी रोड पर निकले चौपहिया वाहन भी पेड़ों के नीचे खड़े नजर आए। सड़क पर जो भी दिखा वह पूरा शरीर ढंके  हुए था। गर्मी व तेज धूप के कारण रोजाना लगने वाला जाम भी चौराहों पर नहीं दिखा।
विज्ञापन


शरीर को ढंककर ही बाहर निकले
कन्नौज। कोशिश करें कि जरूरी काम सुबह 10 बजे तक अथवा देर शाम को निपटा लें। जरूरत होने पर यदि बाहर जाना पड़े तो खाली पेट घर से बाहर न निकलें। पानी अवश्य पीएं। सिर को ढंककर निकलें। आंखों पर चश्मे का इस्तेमाल अवश्य करें। बाजार के कटे, फटे फलों व खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी पीएं। भरपेट भोजन से बचें। बच्चों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। अन्यथा त्वचा संबंधी बीमारियां हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुओं को तीन बार पिलाएं पानी
पशु चिकित्सक डा. विकराल सिंह ने बताया कि तेज धूप और गर्मी से अपने मवेशियों की रक्षा करें। उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मवेशियों को खुले व सीधी धूप पर न बांधे। मवेशियों को जिस जगह पर बांधें वहां पर आसपास जूट के बोरे लगा दें, उन्हें पानी से गीला करते रहें। जिससे मवेशियों को ठंडक मिलती है। भीषण गर्मी को देखते हुए उन्हें दिन में तीन बार पानी अवश्य पिलाएं। पानी की कमी मवेशियों के शरीर का तापमान बढ़ा सकती है। उन्हें बीमार भी कर सकती है।

घरों के एसी भी दे गए दगा
43 डिग्री के पार पहुंचे पारे से लोगों के घरों में लगे विंडो एसी दगा दे गए। जिसके चलते लोगों को पंखे की हवा का सहारा लेना पड़ा। सरायमीरा के संजय कुमार, लोहामंड़ी के गोविंद तिवारी, अशोक नगर के आशुतोष कुमार कहते हैं कि उनके घर में विंडो एसी लगे हैं। आज एसी ने काम करना बंद कर दिया। पहले उन्हें लगा कि खराब हो गया होगा, लेकिन बाद में पता चला कि गर्मी के कारण दिक्कत दे रहा है।


लू व डायरिया लगने पर पानी की कमी के साथ ही नमक, पोटैशियम व ग्लूकोज की भी कमी हो जाती है। जिसके कारण चक्कर आना, जी मिचलाना, घबराहट, सिरदर्द, तेज बुखार, बेहोशी, उल्टी-दस्त शुरू हो जाते हैं। क्षेत्र में किसी भी तरह का संक्रमण होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र व कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी में स्थापित कंट्रोल रूम के नंबर 9936009908 पर संपर्क करें।- सीएमओ डॉ. एके पचौरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed