{"_id":"61abaeca4e568467b674ab1c","slug":"meeting-kannauj-news-knp667720726","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमा गहमी के बीच निपटी जिला पंचायत बोर्ड की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमा गहमी के बीच निपटी जिला पंचायत बोर्ड की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक शनिवार को गहमागहमी के बीच हुई। सपा के जिला पंचायत सदस्य दिगंबर सिंह व श्याम सिंह यादव ने खाद की कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। कहा गया कि 12 सौ की बोरी 15 सौ रुपये में किसानों को खरीदनी पड़ रही है। फर्रुखाबाद से डीएपी की आई खेप को अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया। इस पर सांसद सुब्रत पाठक ने जिला कृषि अधिकारी के खिलाफ जांच कराने के लिए कहा। उधर, बैठक में गैरहाजिर 12 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार दोपहर बाद जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य की अध्यक्षता में हुई। सांसद सुब्रत पाठक, सपा से सदर विधायक अनिल दोहरे, भाजपा से तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत भी मौजूद रहे।
अपर मुख्य अधिकारी ज्योति दीक्षित ने आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। इसके बाद पंचायत अध्यक्ष की सहमति से बनी छह समितियों की जानकारी सदस्यों को दी गई। नियोजन एवं विकास, शिक्षा समिति और प्रशासनिक समिति की अध्यक्ष प्रिया शाक्य, निर्माण कार्य समिति अध्यक्ष नेहा त्रिपाठी, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति अध्यक्ष शिल्पी भारती और जल प्रबंधन समिति अध्यक्ष भूपेंद्र शाक्य का जिला पंचायत अध्यक्ष ने गठन किया। बिना सदस्यों के विश्वास प्रस्ताव के गठन होने पर जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव ने विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों के बोलने की बारी आई तो सबसे पहले खाद की कालाबाजारी का मुद्दा गरमाया। इस पर जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके स्तर से कार्रवाई हुई है। यदि आपको लगता है तो पत्र लिखकर दें कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद मदिरा कर के प्रस्ताव पर पंचायत सदस्य दिगंबर सिंह यादव ने कर दोगुना करने की बात कही। देसी शराब ठेका पर अभी तक करीब छह हजार का टैक्स लिया जाता है इस टैक्स को 10,000 करने की मांग की गई। शीतगृह, भट्टे और उद्योग पर टैक्स लगाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। आलू के नुकसान को दैवी आपदा में शामिल करने की मांग भी की गई। सांसद ने प्रस्ताव भेजने के लिए अपर मुख्य अधिकारी को कहा।
सांसद सुब्रत पाठक ने पंचायत बोर्ड की बैठक में कई जिलास्तरीय अधिकारी के नहीं आने पर नाराजगी जताई। इस पर अपर मुख्य अधिकारी ज्योति दीक्षित ने बैठक में गैरहाजिर 12 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।