फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   meeting

प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी अनिल गर्ग, डीएम रवींद्र कुमार और अन्य।

Fri, 14 Feb 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
meeting
कन्नौज। जिले के नोडल अफसर अनिल गर्ग ने शुक्रवार को नेडा और पंचायतीराज प्रशिक्षण संस्थान के भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान करोड़ों की लागत से हो रहे निर्माण कार्य में काम घटिया मिला है। इस पर नोडल अफसर ने नाराजगी जताते हुए नोडल अफसर ने दोनों जगहों के कार्यों की जांच थर्ड पार्टी से कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने सियरामऊ में निर्माणधीन नेडा प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान सीलिंग क्षतिग्रस्त मिली। निर्माण के तुरंत बाद सीलिंग के टूटने से निर्माण कार्य की पोल खुल गई। काम रुका होने के सवाल पर बजट की कमी बताई गई। कहा गया कि रिवाइस स्टीमेट भेजा गया है। बजट आते ही काम शुरू कराया जाएगा। इसके बाद उन्होंने अनौगी में बन रहे पंचायतीराज प्रशिक्षण संस्थान का भी मुआयना किया। यहां भी काम अधोमानक होने की आशंका पर जांच के निर्देश दिए। कहा कि जांच थर्ड पार्टी से कराई जाए और जांच रिपोर्ट उन्हें भी उपलब्ध कराएं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनौगी के निरीक्षण में डॉ. ब्रह्म प्रकाश अनुपस्थित मिले। इनका वेतन रोककर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। पीएचसी में सफाई व्यवस्था खराब मिली। कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने मीरपुर गांव में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। गांव के रामू, सत्यपाल सिंह समेत कई लोगों ने शिकायत कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं मिल रही है। इस पर उन्होंने उपनिदेशक कृषि को जल्द पात्रता जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह ने हाईटेंशन लाइन के तार स्कूल की बाउंड्री के निकट से गुजरने की शिकायत की। इस पर नोडल अधिकारी ने बिजली विभाग को तत्काल इन्हें हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed