फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   medikal storon par maara chhaapa, hadakamp, sainitaijar, davaon par jyaada paise lene ka tha aarop

मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, हड़कंप, सैनिटाइजर, दवाओं पर ज्यादा पैसे लेने का था आरोप

Mon, 10 May 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
medikal storon par maara chhaapa, hadakamp, sainitaijar, davaon par jyaada paise lene ka tha aarop
मानीमऊ(कन्नौज)। आवश्यक दवाइयों, मेडिकल उपकरणों व खाद्यान्न सामग्री की कालाबाजारी रोकने के लिए गठित की गई पांच सदस्यीय टीम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में मानीमऊ में छापा मारा। इससे मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। छापेमारी की यह कार्रवाई ज्यादा पैसे लेने के आरोप पर की गई थी। अधिकारियों ने संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए चालान भी काटे। मेडिकल स्टोरों पर फूड लाइसेंस नहीं मिला। इससे संचालकों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब मानीमऊ के मेडिकल स्टोरों पर नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंशुल पांडेय, बांट माप अधिकारी अजय कुमार दुबे ने छापा मारा। कई दुकानों पर रेट से ज्यादा मूल्य पर दवा बिकती मिली। कुछ दुकानदार सैनिटाइजर दो से तीन गुने दामों में बेच रहे थे। अधिकारियो ने रेट से ऊपर दवाइयां व अन्य सामान बेचने वालों के चालान काटे हैं। वहीं कई दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मानीमऊ कस्बे में दस मेडिकल स्टोर हैं। इसमें किसी के पास फूड लाइसेंस नहीं मिला। मेडिकल स्टोर संचालक बगैर लाइसेंस के दूध, कायमचूर्ण सहित अन्य खाने पीने की वस्तुएं बेच रहे थे। अधिकारियों को देखकर कई दुकानदार दुकान छोड़कर भाग गए। अधिकारियों ने दवा सहित अन्य सामान खरीद रहे लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि दुकानदार के अधिक रेट लेने पर शिकायत करें। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed