फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Medical store operators accused the drug inspector of extortion

Kannauj News: मेडिकल स्टोर संचालकों ने ड्रग इंस्पेक्टर पर लगाए वसूली के आरोप

Tue, 11 Mar 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Medical store operators accused the drug inspector of extortion
कन्नौज। मेडिकल स्टोर संचालकों ने ड्रग इंस्पेक्टर पर रुपये वसूलने का आरोप लगाया। स्टोर संचालकों ने कलक्ट्रेट में मंगलवार को प्रदर्शन किया और डीएम को संबाेधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले मेडिकल स्टोर संचालक कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि तालग्राम के एक मेडिकल स्टोर संचालक कमलेश कुमार की दुकान पर ड्रग इंस्पेक्टर पहुंचे। दवाइयों के सैंपल लेने के बाद कुछ दवाइयों के बिल देखे। इस बीच ड्रग इंस्पेक्टर के साथी रिजवान अहमद ने 10 हजार रुपये की मांग की। तब पांच हजार रुपये नकद और पांच हजार रुपये ऑनलाइन लिए। दो दिन बाद रिजवान अहमद दोबारा दुकान पर आए और ड्रग इंस्पेक्टर का नाम लेकर 10 हजार रुपये की और मांग की। लगातार रुपये मांगने से मेडिकल स्टोर संचालक मानसिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालकों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक प्रवेश कुमार, राहुल कुमार वर्मा, आलोक पाल, अंशु शर्मा, गौरव पटेल, मोहम्मद आरिफ, सचिन राजपूत अश्वनी कुमार, रिफाकत खां आदि मौजूद रहे। वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. परमेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि मेडिकल स्टोरों से लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। इस कारण से नाराज हैं और रुपये लेने का आरोप लगा रहे हैं। रिजवान अहमद से विभाग का कोई संबंध नहीं है और न ही वह जानते हैं। आरोपों से वह घबराएंगे नहीं, दवाइयों का सैंपल लेने के साथ ही जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed